सुरक्षा का जायजा लिया

Updated at : 10 Dec 2013 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा का जायजा लिया

खलारी : एएसपी टंडवा (चतरा) जया राय सोमवार को खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडी ओल्ड साइडिंग पहुंची. उन्होंने केडी ओल्ड साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. वहां प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को देख वे नाराज हुईं और पूछा कि इन्हें किसने सुरक्षा की जिम्मेवारी दी है. वहां मौजूद कर्मियों से उन्होंने जानना चाहा कि कोयला […]

विज्ञापन

खलारी : एएसपी टंडवा (चतरा) जया राय सोमवार को खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडी ओल्ड साइडिंग पहुंची. उन्होंने केडी ओल्ड साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. वहां प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को देख वे नाराज हुईं और पूछा कि इन्हें किसने सुरक्षा की जिम्मेवारी दी है.

वहां मौजूद कर्मियों से उन्होंने जानना चाहा कि कोयला लदे डंपर साइडिंग में प्रवेश करने के बाद यदि बिना कोयला अनलोड किये बाहर निकल जायें, तो इसकी जांच कौन करता है. इस पर उन्हें बताया गया कि इसके लिए प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रखे गये हैं. उन्होंने सीसीएल अधिकारियों से इस संबंध में बात की. कोयला चोरी की घटनाओं के संदर्भ में एएसपी ने कई पहलुओं की भी जांच की.

इस संबंध में पूछे जाने पर एएसपी जया राय ने बताया कि पूरनाडीह के रास्ते में कोयला गिरा कर तस्करी की सूचना मिली थी. इसकीतहकीकात तथा सीआईएसएफ के लोगो से मिलने आयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola