अड़की में पुलिस व माओवादियों में मुठभेड़

Updated at : 09 Jan 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
अड़की में पुलिस व माओवादियों में मुठभेड़

खूंटी : खूंटी के बीरबांकी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. देर तक हुए मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी वहां से भाग निकले. बाद में तलाशी अभियान में पुलिस को घटनास्थल से एक इनसास के अलावा तीन राइफल व 200 कारतूस मिले. जानकारी के अनुसार एसपी […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी के बीरबांकी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. देर तक हुए मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी वहां से भाग निकले. बाद में तलाशी अभियान में पुलिस को घटनास्थल से एक इनसास के अलावा तीन राइफल व 200 कारतूस मिले. जानकारी के अनुसार एसपी अनीस गुप्ता को शाम में गुप्त सूचना मिली कि माओवादी का एक बड़ा दस्ता बीरबांकी जंगल में टिका है और बड़ी योजना की तैयारी में जुटा है.
सूचना पर एसपी के निर्देश पर ऑपरेशन एएसपी पीआर मिश्र, एसडीपीओ दीपक शर्मा, अड़की थानेदार सहित सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल के जवानों ने जंगल की घेराबंदी की. पुलिस को देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसे देख पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. बाद में माओवादी कुछ हथियार छोड़ वहां से भाग निकले. देर रात तक पुलिस माओवादियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola