हड़ताल पर गये कामगार
Updated at : 08 Jan 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : मोनेट कोल वाशरी के कामगार वेतन बढ़ोत्तरी की मांग तथा दो कामगारों के स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार से हड़ताल पर चले गये. कामगारों ने बताया कि जो कामगार प्रबंधन के चहेते हैं, उनकों ज्यादा वेतन दिया जाता है. शेष को कम वेतन दिया जाता है. इधर, कामगारों के हड़ताल पर चले जाने […]
विज्ञापन
खलारी : मोनेट कोल वाशरी के कामगार वेतन बढ़ोत्तरी की मांग तथा दो कामगारों के स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार से हड़ताल पर चले गये. कामगारों ने बताया कि जो कामगार प्रबंधन के चहेते हैं, उनकों ज्यादा वेतन दिया जाता है.
शेष को कम वेतन दिया जाता है. इधर, कामगारों के हड़ताल पर चले जाने से कोयला ढुलाई तथा प्लांट का काम ठप हो गया. वाशरी गेट पर कामगारों ने प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. शाम में खलारी थाना प्रभारी हरेंद्र राय, मजदूर नेता सह जिला परिषद सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, भरत थापा, इस्माइल अंसारी तथा प्रबंधन ने हड़ताली कामगारों से वार्ता की, लेकिन वे नहीं माने. उधर, जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने कामगारों की मांग को जायज ठहराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




