अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर बधाई के पात्र हैं : महाप्रबंधक
Updated at : 05 Jan 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : पिपरवार क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन हर्ष व गौरव का दिन रहा़ महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में पिपरवार क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए कोयला मंत्रालय से मिले एक दर्जन से अधिक पुरस्कारों का प्रदर्शन किया गया़ महाप्रबंधक चरण सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे अधिकारियों-कर्मचारियों व मेहनतकश मजदूरों के परिश्रम का […]
विज्ञापन
पिपरवार : पिपरवार क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन हर्ष व गौरव का दिन रहा़ महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में पिपरवार क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए कोयला मंत्रालय से मिले एक दर्जन से अधिक पुरस्कारों का प्रदर्शन किया गया़
महाप्रबंधक चरण सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे अधिकारियों-कर्मचारियों व मेहनतकश मजदूरों के परिश्रम का परिणाम है़ इन्हीं की बदौलत पूरी कंपनी में एरिया का सिर ऊंचा हुआ है़ पुरस्कारों की फेहरिस्त में पिपरवार क्षेत्र को कोयला मंत्रालय के सौजन्य से पूरे सीसीएल में ओवरऑल एक्टिविटी, सीएसआर एक्टिीविटी, अधिकतम मुनाफा अर्जन, अधिकतम कोयला डिस्पैच, एबसल्युट ग्रोथ इन ओबी रिमूवल व अबसल्युट ग्रोथ इन कोल प्रोडक्शन का बेस्ट अवार्ड प्राप्त हुआ है़
बेस्ट नन कोकिंग वाशरी लिए पिपरवार वाशरी को, सर्वाधिक कोल डिस्पैच पोजिटिव ग्रोथ के साथ सर्वाधिक कोल डिस्पैच के लिए बचरा साइडिंग को, ग्रोथ सहित कोल प्रोडक्शन का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अशोक परियोजना व भूमिगत खदानों में प्रोडक्श ग्रोथ के लिए राय-बचरा परियोजना को प्रथम पुरस्कार मिले़ इसके अलावा कायाकल्प योजना के तहत बाल विकास योजना का प्रथम पुरस्कार व उत्तम मूलभूत सुविधाएं व ओवरऑल एक्टिविटी के लिए द्वितीय, जबकि सुनिश्चित सिंचाई योजना व चलो गांवों और श्रमिकों की ओर के लिए पिपरवार एरिया को तृतीय पुरस्कार मिला है़
इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों की कड़ी में बचरा अंडरग्राउंड के दूधनाथ राम को बेस्ट एलएचडी ऑपरेटर व पिपरवार परियोजना के रामचंद्र मल्लाह को बेस्ट ड्रिल ऑपरेटर का पुरस्कार मिला़ एचडी ऑपरेटर मुमताज अहमद व ड्रिल ऑपरेटर सुखदेव मुंडा को द्वितीय पुरस्कार मिला है़ महाप्रबंधक ने एरिया के सभी अधिकारी–कर्मचारी व मजदूरों का शुक्रिया अदा किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




