केस निष्पादन की गुणवत्ता पर ध्यान दें
Updated at : 12 Dec 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने शुक्रवार को खलारी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के थानेदारों के साथ बैठक की. मौके पर डीएसपी ने पुराने अपराधों के अनुसंधान और केस निष्पादन की गुणवत्ता पर ध्यान देने व अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही तीसरे और चौथे चरण के पंचायत चुनावों में जीतने […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने शुक्रवार को खलारी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के थानेदारों के साथ बैठक की. मौके पर डीएसपी ने पुराने अपराधों के अनुसंधान और केस निष्पादन की गुणवत्ता पर ध्यान देने व अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया.
साथ ही तीसरे और चौथे चरण के पंचायत चुनावों में जीतने वाले संभावित उम्मीदवारों की सुरक्षा पर ध्यान देने, शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने व क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने की बात कही. बैठक में खलारी थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार राय, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी एसबी सिंह सिद्धु, मांडर थाना प्रभारी रामनारायण सिंह व चान्हो थाना प्रभारी रूपेश सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




