जर्जर भवन में ठहरे हैं मतदानकर्मी
Updated at : 05 Dec 2015 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : डकरा क्षेत्र के 21 बूथों पर मतदान कराने के लिए सात साल से बंद पड़े डकरा केंद्रीय भवन में कलस्टर बनाया गया है. यहां 150 मतदानकर्मी ठहरे हैं. सात साल से बंद रहने के कारण भवन जर्जर हो गया है. चारों ओर झाड़ियां उग आयी है. मतदान कर्मियों के ठहरने के लिए भवन […]
विज्ञापन
डकरा : डकरा क्षेत्र के 21 बूथों पर मतदान कराने के लिए सात साल से बंद पड़े डकरा केंद्रीय भवन में कलस्टर बनाया गया है. यहां 150 मतदानकर्मी ठहरे हैं. सात साल से बंद रहने के कारण भवन जर्जर हो गया है.
चारों ओर झाड़ियां उग आयी है. मतदान कर्मियों के ठहरने के लिए भवन के बरामदे को साफ कर उस पर दरी बिछा दी गयी है. यहां ठहरे अधिकांश लोग रांची से आये हैं. रात में बिजली कट जाने से आक्रोशित मतदानकर्मियों ने हंगामा किया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी 23 बूथों का एक कलस्टर बनाया गया है. यहां भी जनरेटर की व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से काम नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में पूछने पर बीडीओ रोहित कुमार ने बताया कि सीसीएल क्षेत्र होने के कारण जेनरेटर की व्यवस्था नहीं की गयी थी. अगर बिजली नहीं है तो तुरंत वहां जनरेटर की व्यवस्था की जायेगी.
राय कलस्टर में अव्यवस्था से मतदानकर्मी परेशान
पिपरवार : शनिवार को होनेवाले मतदान को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय राय में कलस्टर बनाया गया है.शुक्रवार शाम तक राय व बमने पंचायत के 20 बूथों के मतदानकर्मी व सुरक्षा बल के जवान केंद्र पहुंचे. वहां दरी व जेनरेटर की व्यवस्था नहीं रहने से मतदानकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में खलारी बीडीओ रोहित सिंह ने बताया कि दरी व जेनरेटर की व्यवस्था के लिए विद्यालय के शिक्षक अनूप सिंह को जिम्मेवारी दी गयी है. वहीं अनूप सिंह ने बीडीओ द्वारा किसी तरह का निर्देश दिये जाने की बात से इनकार किया. इधर, रांची डीसी मनोज कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने आवश्यक उपाय कराने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




