ओके:::कर्रा में विवाहित की हत्या, पति फरार

ओके:::कर्रा में विवाहित की हत्या, पति फरारफोटो 6 समुंदरी देवी का शव.कुएं में मिला शवखूंटी़ कर्रा पुलिस ने सोमवार को समुंदरी देवी (32 ) का शव कर्रा के हाई स्कूल मैदान के समीप एक कुएं से बरामद किया है़ पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पति मंटू महतो को नामजद आरोपी बनाया है, जो […]
ओके:::कर्रा में विवाहित की हत्या, पति फरारफोटो 6 समुंदरी देवी का शव.कुएं में मिला शवखूंटी़ कर्रा पुलिस ने सोमवार को समुंदरी देवी (32 ) का शव कर्रा के हाई स्कूल मैदान के समीप एक कुएं से बरामद किया है़ पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पति मंटू महतो को नामजद आरोपी बनाया है, जो अभी फरार बताया जाता है. पुलिस के अनुसार, मंटू महतो अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कर्रा के हाई स्कूल के निकट मुहल्ले में रहता है. 15 नवंबर की रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोक हुई. पुलिस को शक है कि इसी दौरान आवेश में आकर मंटू महतो ने अपनी पत्नी समुंदरी देवी की हत्या कर दी, फिर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घर के समीप झाड़ी में फेंक कर फरार हो गया़ आज सुबह समुंदरी देवी के तीन छोटे बच्चों के रोने की आवाज सुन कर ग्रामीण अंदर गये, तो मंटू महतो एवं समुंदरी देवी घर में नहीं पाये गये. शक होने पर ग्रामीणों ने समीप के एक कुएं में झांका, जहां समुंदरी देवी का शव पड़ा दिखा़ फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी़ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला़ समुंदरी देवी के नाक से खून निकल रहा था़ संभावना जतायी गयी कि गला दबा कर उसकी हत्या की गयी है़ पुलिस ने मंटू महतो के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




