जुबेर खां बने अंजुमन इसलामिया के अध्यक्ष...ओके

Updated at : 15 Nov 2015 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
जुबेर खां बने अंजुमन इसलामिया के अध्यक्ष...ओके

जुबेर खां बने अंजुमन इसलामिया के अध्यक्ष…ओकेफोटो 25़ विजेता जुबेर खां व रियाज आलम चुनाव पदाधिकारियों के साथ. फोटो 26 जीत की खुशी से लबरेज समर्थक.खूंटी. अंजुमन इसलामिया खूंटी के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए रविवार को मतदान हुआ. चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जुबेर खां ने अपने प्रतिद्वंद्वी नौशाद आरजू को 456 […]

विज्ञापन

जुबेर खां बने अंजुमन इसलामिया के अध्यक्ष…ओकेफोटो 25़ विजेता जुबेर खां व रियाज आलम चुनाव पदाधिकारियों के साथ. फोटो 26 जीत की खुशी से लबरेज समर्थक.खूंटी. अंजुमन इसलामिया खूंटी के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए रविवार को मतदान हुआ. चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जुबेर खां ने अपने प्रतिद्वंद्वी नौशाद आरजू को 456 तथा सचिव पद के प्रत्याशी रियाज आलम ने अपने प्रतिद्वंद्वी परवेज आलम को 393 मत से पराजित किया. चुनाव में 3700 लोगों ने मतदान किया. जुबेर खां को 2066, नौशाद आरजू को 1610, रियाज आलम को 2077 तथा परवेज आलम को 1634 मत मिले. निर्वाची पदाधिकारी आफताब आलम ने मतदान रिजल्ट की घोषणा की. मतदान को लेकर अंजुमन इसलामिया भवन व उर्दू स्कूल में दो बूथ बनाये गये थे. निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने आफताब आलम, तनवीर खां,शकील पाशा, नुमान मंजर,अब्दुल कलाम अंसारी, रिजवान रिजवी, मो जुनैद, मो टिंकू, अफरोज आलम आदि ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola