सड़क से 12 फीट दूर अस्थायी दुकान लगाये : एसडीओ....ओके

सड़क से 12 फीट दूर अस्थायी दुकान लगाये : एसडीओ….ओके फोटो 15़ बैठक करती एसडीओ.खूंटी. एसडीओ नीरजा कुमारी ने शुक्रवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदधारियों के साथ बैठक की. मौके पर एसडीओ ने कहा कि दीपावली व धनतेरस को लेकर दुकान के बाहर मुख्य पथ पर अतिक्रमण कर पंडाल लगाने से जाम की स्थिति […]
सड़क से 12 फीट दूर अस्थायी दुकान लगाये : एसडीओ….ओके फोटो 15़ बैठक करती एसडीओ.खूंटी. एसडीओ नीरजा कुमारी ने शुक्रवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदधारियों के साथ बैठक की. मौके पर एसडीओ ने कहा कि दीपावली व धनतेरस को लेकर दुकान के बाहर मुख्य पथ पर अतिक्रमण कर पंडाल लगाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. पटाखा विक्रेता मुख्य पथ के किनारे फुटपाथ पर दुकान न लगाये. एसडीओ ने पटाखा विक्रेताओं को को-ऑपरेटिव मैदान में दुकान लगाने का निर्देंश दिया. चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने कहा कि दीपावली व धनतेरस में दुकानों के सामने पूर्व से ही अस्थायी शामियाना या पंडाल लगाते आ रहे हैं. इस पर एसडीओ ने सिर्फ दो दिन के लिए सड़क से 12 फीट छोड़ कर अस्थायी पंडाल या शामियाना लगाने का निर्देश दिया. बैठक में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी मेघनारूबी कच्छप, चेंबर ऑफ कॉमर्स के ज्योति सिंह, बिनोद जायसवाल, रीतेश जायसवाल, प्रशांत भगत, सुनील शाह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




