स्वामी रामदेव बाबा पहुंचे खूंटी, कहा...ओके

Updated at : 07 Nov 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी रामदेव बाबा पहुंचे खूंटी, कहा...ओके

स्वामी रामदेव बाबा पहुंचे खूंटी, कहा…ओकेफोटो 1़ फैक्टरी परिसर में आनंदित मुद्रा में स्वामी रामदेव.योग को जीवन का साथी बनाये(हेडिंग)-नामकुम रांची में जल्द खुलेगा आचार्य कुल्लम विद्यालय खूंटी. धर्म व योग के साथ सच्चाई की राह पर चले. निरोग रहने के लिए योग को जीवन का साथी बनाये. उक्त बातें शनिवार को योग गुरु रामदेव […]

विज्ञापन

स्वामी रामदेव बाबा पहुंचे खूंटी, कहा…ओकेफोटो 1़ फैक्टरी परिसर में आनंदित मुद्रा में स्वामी रामदेव.योग को जीवन का साथी बनाये(हेडिंग)-नामकुम रांची में जल्द खुलेगा आचार्य कुल्लम विद्यालय खूंटी. धर्म व योग के साथ सच्चाई की राह पर चले. निरोग रहने के लिए योग को जीवन का साथी बनाये. उक्त बातें शनिवार को योग गुरु रामदेव बाबा ने खूंटी के तजना शैलेक फैक्टरी में कही. वे फैक्टरी के प्रबंधक रोशन लाल शर्मा व उनकी पत्नी वीणा शर्मा के अनुरोध पर यहां आये थे. रामदेव बाबा ने कहा कि खूंटी की नैसर्गिक सुंदरता काफी अच्छी है. लोग भी अच्छे हैं, समय मिला, तो यहां दुबारा आउंगा. उन्होंने कहा कि नामकुम रांची में आचार्य कुल्लम विद्यालय जल्द खुलेगा. अभी सभी राज्यों में आचार्य कुल्लम विद्यालय जैसा एक-एक विद्यालय खोलने की योजना है. इसके बाद जिला में एक-एक विद्यालय खोला जायेगा. विद्यालय खोले जाने का उद्देश्य आधुनिक व वैदिक शिक्षा में समन्वय स्थापित करना है. इस दौरान उन्होंने फैक्टरी परिसर में एक घंटे से ज्यादा समय बिताया और निरीक्षण किया. इधर, बाबा रामदेव के तजना शैलेक आने की सूचना मिलते ही दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने पैर छूकर रामदेव बाबा से आशीर्वाद लिया. इस दौरान बाबा ने लोगों को योग की महत्ता से अवगत कराया. इस अवसर पर रोशनलाल शर्मा, वीणा शर्मा, अरुण शर्मा, डॉ निर्मल सिंह, मो यूसुफ, श्रीमती बिंदू, अजय सरावगी, ज्योति सिंह, सुनील सरावगी, अरुण साबू, संजय गुप्ता, छवि भीरवानी, मदन मोहन गुप्ता, सुधा बहन, मदन मोहन गुप्ता,स्नेहलता कंडुलना, शकुंतला देवी, स्नेहलता कंडुलना, सरस्वती सिंह, सुनिता गोप, सीमा सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola