ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी

Updated at : 07 Nov 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी

घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी का मामला उजागर हुआ है. इस संबंध में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के क्वायरी एबी में सीनियर मैनेजर (ऑपरेशन) के पद पर कार्यरत ललन कुमार ने वेस्ट बोकारो ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि तीन अक्तूबर को उन्होंने […]

विज्ञापन
घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी का मामला उजागर हुआ है. इस संबंध में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के क्वायरी एबी में सीनियर मैनेजर (ऑपरेशन) के पद पर कार्यरत ललन कुमार ने वेस्ट बोकारो ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें कहा गया है कि तीन अक्तूबर को उन्होंने एचटीसी एमजी प्लस मोबाइल खरीदने के संबंध में ई-बाय के सेलर राजीव घोष से बातचीत की. उन्होंने राजीव घोष द्वारा दिये गये बैंक खाते में 23 हजार रुपये भेज दिये. रुपये भेजने के बाद मोबाइल से इसकी पुष्टि भी की गयी.
राशि भुगतान के बाद भी मोबाइल नहीं भेजा गया. इसके बाद राजीव घोष के दोनों मोबाइल बंद रहने लगे. ई मेल पर भी संदेश भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. राजीव घोष ने अपने आप को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी बेहला (कोलकत्ता ब्रांच) का सेलर बताया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola