समिति की अध्यक्ष बनीं अनिता गंझू

डकरा : भूतनगर बस्ती में व्याप्त समस्याओं की लड़ाई अब महिलाएं खुद लड़ेंगी. बस्ती की महिलाएं भीड़ का हिस्सा बनने की बजाय भीड़ को नेतृत्व देने का निर्णय लिया है. ये बातें बस्ती की रोजनी खातून ने कही. बस्ती की महिलाओं की हुई बैठक में वह बोल रही थीं. मौके पर विस्थापित प्रभावित महिला विकास […]
डकरा : भूतनगर बस्ती में व्याप्त समस्याओं की लड़ाई अब महिलाएं खुद लड़ेंगी. बस्ती की महिलाएं भीड़ का हिस्सा बनने की बजाय भीड़ को नेतृत्व देने का निर्णय लिया है. ये बातें बस्ती की रोजनी खातून ने कही. बस्ती की महिलाओं की हुई बैठक में वह बोल रही थीं.
मौके पर विस्थापित प्रभावित महिला विकास समिति नामक एक संगठन का गठन किया. इसकी संरक्षक जिला परिषद सदस्य शुक्रमनी कुमारी बनायी गयी हैं.
इसके अलावा अध्यक्ष अनिता गंझू, सचिव रोजनी खातून, उपाध्यक्ष सीता कुजूर, कांता देवी, जसिंता कुजूर होंगी. सुनीता टोप्पो, सुशीला खाखा, राजकिरण देवी, सकुलवा देवी, सरिता देवी, सरोज चौधरी, दमयंती देवी, सावित्री देवी व सुनीता देवी समिति की सदस्य बनायी गयीं. कमेटी की अगली बैठक इसे विस्तार रूप देने के अलावा समिति का एक एजेंडा भी बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




