मिट्टी की कटाई से चुरी मुख्य मार्ग खतरे में

पिपरवार : चुरी मुख्य मार्ग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. उक्त संकट क्षेत्र में चल रहे आधा दर्जन ईंट भट्ठा के लिए अंधाधुंध मिट्टी की कटाई के कारण उत्पन्न हुआ है. भट्ठा संचालक कई साल से सड़क चुरी-मानकी पथ के किनारे सपही नदी तटबंध से मिट्टी काट रहे हैं. लगातार मिट्टी निकाले जाने […]
पिपरवार : चुरी मुख्य मार्ग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. उक्त संकट क्षेत्र में चल रहे आधा दर्जन ईंट भट्ठा के लिए अंधाधुंध मिट्टी की कटाई के कारण उत्पन्न हुआ है. भट्ठा संचालक कई साल से सड़क चुरी-मानकी पथ के किनारे सपही नदी तटबंध से मिट्टी काट रहे हैं.
लगातार मिट्टी निकाले जाने से नदी चौड़ी हो गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी की लगातार हो रही कटाई से मुख्य पथ कभी भी धंस सकता है.
इस संबंध में पूछने पर खलारी बीडीओ ने कहा कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है. हालांकि अवैध तरीके से ईंट भट्ठा चलाने वालों पर पहले ही कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




