योगेंद्र हत्याकांड का खुलासा

खूंटी : कर्रा पुलिस ने आठ मई को हुई भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र महतो (घुनसूली निवासी) की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में कुलदीप महतो (घुनसूली), बिनोद महतो व सुखू उरांव (दोनों टुनगांव निवासी) को गिरफ्तार किया गया है. हत्या में प्रयुक्त दो पिस्तौल, कारतूस व मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद […]
खूंटी : कर्रा पुलिस ने आठ मई को हुई भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र महतो (घुनसूली निवासी) की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में कुलदीप महतो (घुनसूली), बिनोद महतो व सुखू उरांव (दोनों टुनगांव निवासी) को गिरफ्तार किया गया है.
हत्या में प्रयुक्त दो पिस्तौल, कारतूस व मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद लिया है. हत्याकांड में शामिल चार अन्य अपराधियों की सरगरमी से तलाश की जा रही है.
पड़ोसी व दोस्त थे : एसपी के मुताबिक कुलदीप व योगेंद्र महतो का घुनसूली में अगल-बगल घर है. कभी दोनों जिगरी दोस्त थे.जब कुलदीप कुछ माह पूर्व जेल गया, तो योगेंद्र ने उसे सहयोग नहीं किया. इसके बाद दोनों में अनबन हो गयी थी.एसपी ने बताया कि छापेमारी कर्रा थानेदार बिंदेश्वरी दास के नेतृत्व में की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




