खूंटी के मुरहू से तीन नक्सली हुए गिरफ्तार

खूंटी : मुरहू पुलिस ने गत वर्ष 14 नवंबर को क्षेत्र के आरीडीह के समीप वैद्य गुड्ड राठौर की हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने हत्या के आरोपी भाकपा माओवादी के नक्सली खुदिया मुंडा (लतरडीह निवारी) नोगा मुंडा (जोजोहातू) व एवं तोड़े हस्सा उर्फ नरसिंह हस्सा (गुटूहातू) को गिरफ्तार कर लिया है. […]
खूंटी : मुरहू पुलिस ने गत वर्ष 14 नवंबर को क्षेत्र के आरीडीह के समीप वैद्य गुड्ड राठौर की हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने हत्या के आरोपी भाकपा माओवादी के नक्सली खुदिया मुंडा (लतरडीह निवारी) नोगा मुंडा (जोजोहातू) व एवं तोड़े हस्सा उर्फ नरसिंह हस्सा (गुटूहातू) को गिरफ्तार कर लिया है.
नक्सलियों के पास से एक देशी कट्टा समेत नाइन एमएम की एक और एके-47 के दो जीवित कारतूस मिले हैं. इसके अलावा संगठन का तीन परचा भी बरामद हुआ है.
जानकारी के अनुसार एसपी अनीस गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी के कुछ नक्सली मुरहू के लतरडीह के समीप एकजुट हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. टीम में सीआरपीएफ के पवन कुमार गौतम, मुरहू थानेदार अहमद अली, खूंटी थानेदार सहदेव प्रसाद व जैप आठ के जवान शामिल थे.
राशि नहीं देने पर किया था सिर कलम
नक्सलियों ने बताया कि सोयको से 14 नवंबर को गुड्ड राठौर (मूल रूप से औरंगाबाद के कुटुंबा निवासी) को उन्होंने अगवा कर लिया था. उससे 1.50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी. फिरौती मांगे जाने के बाद उसकी पत्नी अगले दिन एक लाख रुपये लेकर पहुंची थी.
राशि कम होने से क्षुब्ध होकर उनलोगों ने गुड्ड राठौर का सिर कलम कर दिया था. घटना को उक्त तीनों सहित एक अन्य ने मिल कर अंजाम दिया था.चौथे नक्सली को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




