24 घंटे में 65.30 मिमी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Updated at : 02 Aug 2015 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण कोयलांचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रखंड कार्यालय में लगी मशीन में पिछले 24 घंटे में 65.30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं दामोदर, सपही व सोनाडुबी नदी उफान पर है. बारिश के कारण करकट्टा-धमधमिया पथ पर चलना दूभर हो गया है. कोयला […]
विज्ञापन
खलारी : दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण कोयलांचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रखंड कार्यालय में लगी मशीन में पिछले 24 घंटे में 65.30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं दामोदर, सपही व सोनाडुबी नदी उफान पर है.
बारिश के कारण करकट्टा-धमधमिया पथ पर चलना दूभर हो गया है. कोयला खदानों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है. केडीएच खदान में पानी का स्तर बढ़ गया है.
उक्त स्थित जेहलीटांड़ के बंद पड़े भूमिगत खदान का मुहाना केडीएच खदान में खुलने के कारण उत्पन्न हुई है.इधर, पुरनाडीह परियोजना खदान में कीचड़ होने के कारण भारी वाहन फंस जा रहे हैं, जिसकी वजह से कोयला नहीं निकल रहा है. रोहिणी परियोजना से भी कोयला उत्पादन बंद है. वहीं डकरा परियोजना में पिछले कई दिन से कोयला उत्पादन ठप है. बारिश से मोहननगर, धमधमिया, करकट्टा व पुरनाडीह कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




