शिविर में 17 यूनिट रक्त संग्रहित

Updated:
विज्ञापन
शिविर में 17 यूनिट रक्त संग्रहित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पहल पर शुक्रवार को बिरसा कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पहल पर शुक्रवार को बिरसा कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 17 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी और बिरसा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सीके भगत ने संयुक्त रूप से किया. उन्होंने एबीवीपी के प्रयास की सराहना की. सीएस डॉ मांझी ने कहा कि जिस तरह से खूंटी के ब्लड बैंक में रक्त की कमी की खबरें आ रही थी, ऐसे में एबीवीपी का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है. युवा शक्ति ही सबसे बड़ी पूंजी है, और उन्होंने रक्तदान करके यह साबित किया है. प्राचार्य डॉ चंद्र किशोर भगत ने कहा कि कॉलेज परिसर में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम का होना हमारे लिए गर्व की बात है. रक्तदान केवल रक्त देना नहीं है, यह जीवन मूल्यों की शिक्षा है. शिविर को सफल बनाने में एबीवीपी रांची विभाग संयोजक प्रकाश टूटी, डॉ आनंद किशोर उरांव, राजकुमार गुप्ता, डॉ. जया भारती कुजूर, निशांत झा, सुशांत कुमार, बसंत, जुली, अंजलि, ममता सहित अन्य का योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola