ePaper

लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें : डीसी

Updated at : 20 Feb 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें : डीसी

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 की योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में विकास शाखा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत संचालित योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में समाज कल्याण, कृषि, सहकारिता, भूमि संरक्षण, परिवहन, खेल, शिक्षा, नगर पंचायत, पशुपालन, गव्य विकास, कल्याण, नियोजन, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, पंचायतीराज समेत अन्य विभागों की बिंदुवार समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन की राशि का निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्णतः व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके और आमजन को उसका समुचित लाभ मिल सके. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें. समीक्षा के दौरान विभागवार योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति, बाधाओं व समाधान के बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की. उपायुक्त ने लंबित योजनाओं में तेजी लाने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य निष्पादन में गति लाने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला विकास शाखा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 की योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola