ePaper

गरीबों को दीवाली का दिया गया उपहार : सुदेश

Updated at : 30 Oct 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को दीवाली का दिया गया उपहार : सुदेश

सोनाहातू : गूंज परिवार से संचालित मातृ-पितृ और बिरसा आहार योजना के तहत अनाज वितरण मंगलवार को राहे प्रखंड के चार पंचायत के लाभुक के बीच किया गया. डोमनडीह बालिका स्कूल मैदान में समारोह का विधिवत उद्घाटन कर गूंज के संरक्षक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया. उन्होंने चार पंचायत नावाडीह, लोवाहातु, दोकाद […]

विज्ञापन

सोनाहातू : गूंज परिवार से संचालित मातृ-पितृ और बिरसा आहार योजना के तहत अनाज वितरण मंगलवार को राहे प्रखंड के चार पंचायत के लाभुक के बीच किया गया. डोमनडीह बालिका स्कूल मैदान में समारोह का विधिवत उद्घाटन कर गूंज के संरक्षक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया.

उन्होंने चार पंचायत नावाडीह, लोवाहातु, दोकाद और राहे पंचायत के 40 गांव के 2100 गरीब परिवार को योजना का लाभ दिया. उन्होंने कहा कि गरीब को खुशी देना ही पर्व का उपहार है. राहे प्रखंड के सभी नौ पंचायत के 80 गांव में 18000 चूल्हा परिवार के साथ जन संवाद और सर्वे के बाद पूरे प्रखंड में 7400 परिवार को मातृ-पितृ योजना ओर बिरसा आहार योजना का लाभ दिया गया है. मौके पर राहे जिप सदस्य रजिया खातून, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, कमलाकांत यादव, रंगबहादुर महतो, अमजद अली, मुखिया संतोष मुंडा, मुखिया कलावती देवी, सतुला देवी, पंसस सरोज देवी, अजीत सिंह, शशिशेखर मिश्रा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola