खूंटीटोली में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

ट्रांसफॉर्मर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर उपलब्ध कराया गया है.
खूंटी. खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के खूंटी टोली में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को सौ केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. ट्रांसफॉर्मर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर उपलब्ध कराया गया है. ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन वार्ड पार्षद अनिल कच्छप और झामुमो नेता कमलेश महतो ने नारियल फोड़ कर किया. लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी. नए ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से वार्डवासियों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा. वार्ड पार्षद अनिल कच्छप ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. वहीं झामुमो नेता कमलेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार और विधायक जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. मौके पर सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










