विश्व पर्यावरण दिवस : उलिहातू में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, पेड़ों को बचा कर ही हम जीवित रह पायेंगे

Updated at : 06 Jun 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस : उलिहातू में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने  कहा, पेड़ों को बचा कर ही हम जीवित रह पायेंगे

खूंटी : वर्तमान में पूरा विश्व पर्यावरण को बचाने के लिए बड़े-बड़े सेमिनार आयोजित कर रहा है. गांव के व्यक्ति प्रकृति को बचाने का केंद्र है. हम इसे पहले से ही जानते हैं. हमें पता है कि पेड़ों को बचा कर ही हम जीवंत रह सकते हैं. गांव के लोग पहले से ज्ञानी हैं. यह […]

विज्ञापन

खूंटी : वर्तमान में पूरा विश्व पर्यावरण को बचाने के लिए बड़े-बड़े सेमिनार आयोजित कर रहा है. गांव के व्यक्ति प्रकृति को बचाने का केंद्र है. हम इसे पहले से ही जानते हैं. हमें पता है कि पेड़ों को बचा कर ही हम जीवंत रह सकते हैं.

गांव के लोग पहले से ज्ञानी हैं. यह बातें बुधवार को आदिवासी मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने उलिहातू में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बताया था कि प्रकृति के साथ कैसे जिया जाता है. जंगल के जीवंत स्वरूप को बचाये रखने के लिए ही वे अंग्रेजों से लड़े. इसलिए पर्यावरण दिवस से पूर्व दिल्ली में सभी मंत्री और अन्य प्रतिनिधियों ने पेड़ लगाने का निर्णय लिया तो मैने भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में पौधरोपण करने का निर्णय लिया. प्रकृति को बचा कर ही दुनिया को विध्वंस से बचाया जा सकता है.

आदिवासी परिवार इसे शुरू से जानते हैं. पेड़ लगाकर ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं और दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचा सकते हैं. मुंडारी भाषा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ नहीं रहेंगे तो हमें ऑक्सीजन भी नहीं मिलेगी. इससे पहले उन्होंने उलिहातू स्थित बिरसा ओड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

मंत्री बिरसा मुंडा के वंशज से मिले. ग्रामीणों के अभिवादन को भी स्वीकार किया. उलिहातू में पौध रोपण किया. सभी लोगों को वृक्ष बचाने की शपथ दिलायी. इसके बाद उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola