ePaper

Lok Sabha Polls 2019 : खूंटी में कल नामांकन दाखिल करेंगे अर्जुन मुंडा

Updated at : 15 Apr 2019 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2019 : खूंटी में कल नामांकन दाखिल करेंगे अर्जुन मुंडा

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा 16 अप्रैल (मंगलवार) को खूंटी में नामांकन करेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले वह एक बड़ा रोड शो करेंगे. खूंटी कचहरी मैदान से 11:30 बजे रोड शो शुरू होगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड में मुठभेड़, में तीन माओवादी […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा 16 अप्रैल (मंगलवार) को खूंटी में नामांकन करेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले वह एक बड़ा रोड शो करेंगे. खूंटी कचहरी मैदान से 11:30 बजे रोड शो शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मुठभेड़, में तीन माओवादी ढेर, जवान शहीद

समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने के बाद डीएवी स्कूल, खूंटी मैदान में एक विशाल जनसभा भी होगी. जनसभा को अर्जुन मुंडा के अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड प्रभारी और बिहार के मंत्री मंगल पांडे, खूंटी के वर्तमान सांसद कड़िया मुंडा, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा समेत अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : रामनवमी जुलूस में युवक पर हमला, मौत, गुस्साये लोगों ने घर में लगायी आग

ज्ञात हो कि कड़िया मुंडा की सीट से इस बार अर्जुन मुंडा को टिकट दिया गया है. चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने से पहले अर्जुन मुंडा ने खूंटी जाकर कड़िया मुंडा से दिशा-निर्देश लिया था. लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रहे कड़िया मुंडा ने अर्जुन मुंडा को जीत का आशीर्वाद भी दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola