खूंटी में खुला फर्नीचर बाजार एंड डेकोर का शोरूम

Updated:
विज्ञापन
खूंटी में खुला फर्नीचर बाजार एंड डेकोर का शोरूम

खूंटी-रांची पथ में पतराटोली चौक बिरहू मोड़ के समीप सोमवार को फर्नीचर बाजार एंड डेकोर शोरूम का उद्घाटन हुआ.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के खूंटी-रांची पथ में पतराटोली चौक बिरहू मोड़ के समीप सोमवार को फर्नीचर बाजार एंड डेकोर शोरूम का उद्घाटन हुआ. संस्थान के संचालक की दादी रजिया देवी ने फीता काटकर विधिवत तरीके से शोरूम का उद्घाटन किया. वहीं दीप प्रज्वलित कर तथा केक काटा. इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्यों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. संस्थान के संचालक ने बताया कि खूंटी में फर्नीचर बाजार एंड डेकोर का एक्सक्लूसिव शोरूम है. जहां एक ही छत के नीचे सोफा सेट, बेड, अलमारी, डायनिंग टेबल, ऑफिस फर्नीचर, होम डेकोर सहित अन्य आइटम की विशाल रेंज मिलेगी. ग्राहकों को सभी सामान उत्तम क्वालिटी और अच्छी कीमत पर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि शादी के सीजन को लेकर शोरूम में कई आकर्षक आइटम उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि रांची में पहले से उनके कई स्टोर हैं. खूंटी में यह पहला शोरूम है. उन्होंने लोगों से शोरूम आने की अपील की है. इस दौरान राजेंद्र शर्मा, शिशिर कुमार, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश, भरत शर्मा, उपेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, विपुल शर्मा, यष राज, याशिका राज, रूद्र प्रकाश, पृथ्वी प्रकाश विराट प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola