सीसीएल सीकेएस ने किया चूरी में गेट मीटिंग

खलारी : सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने चूरी पिट ऑफिस पर गेट मीटिंग किया. इसमें निजी कंपनियों को खनन के साथ कोयला बेचने के अधिकार दिये जाने के विरोध में 16 अप्रैल को आहूत हड़ताल के बारे में कोयला कामगारों को जानकारी दी गयी. मजदूरों को हड़ताल के लिए तैयार रहने […]
खलारी : सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने चूरी पिट ऑफिस पर गेट मीटिंग किया. इसमें निजी कंपनियों को खनन के साथ कोयला बेचने के अधिकार दिये जाने के विरोध में 16 अप्रैल को आहूत हड़ताल के बारे में कोयला कामगारों को जानकारी दी गयी. मजदूरों को हड़ताल के लिए तैयार रहने कहा गया.
कामगारों ने केंद्र सरकार द्वारा कोयला खदानों में वाणिज्यिक खनन की मंजूरी के विरोध में नारे लगाये. इस दौरान चूरी में पेयजल आपूर्ति एवं सुभाषनगर में नाली सफाई तथा कायाकल्प योजना की देरी के विरोध में दो घंटे तक काम बंद रखा गया. कामगारों ने चूरी, मानकी एवं सुभाषनगर कॉलोनी में सुबह-शाम एक-एक घंटा बिजली कटौती का भी विरोध किया. चूरी के परियोजना पदाधिकारी द्वारा बिजली कटौती तथा अन्य समस्याएं सुलझाने के आश्वासन के बाद मजदूर काम पर गये. सभा को मोहन कुमार व शाखा सचिव मनीष कुमार ने संबोधित किया. गेट मीटिंग में काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




