खूंटी : नहाने के क्रम में कुएं में डूबने से मां और 2 साल के बेटे की मौत

Updated at : 06 Nov 2017 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : नहाने के क्रम में कुएं में डूबने से मां और 2 साल के बेटे की मौत

खूंटी : खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में सोमवार सुबह कुएं में डूबने से एक महिला एवं उसके 2 वर्षीय बेटे की मौत हो गयी है. घटना सुबह करीब 10 बजे की है. बताया जा रहा है कि जब महिला अपने 2 वर्षीय बच्चे के साथ घर के बाहर कुएं पर नहाने के लिए […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में सोमवार सुबह कुएं में डूबने से एक महिला एवं उसके 2 वर्षीय बेटे की मौत हो गयी है. घटना सुबह करीब 10 बजे की है. बताया जा रहा है कि जब महिला अपने 2 वर्षीय बच्चे के साथ घर के बाहर कुएं पर नहाने के लिए गयी तो इस दौरान संदेहास्पद स्थिति में बच्चा कुएं में गिर गया. उसे बचाने के लिए उसकी मां सुमी मुंडू भी कुएं में कूद गयी, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण वह भी डूब गयी.

घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों को तब हुई जब गांव के अन्य लोग नहाने के लिए कुएं पर पहुंचे. कुएं के पास पहुंचे लोगों ने देखा कि दोनों का शव कुएं में तैर रहा है. बाद में परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना के बाद परिजनों ने शव को निकाला और सदर अस्पताल ले गये. सदर अस्‍पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने इस घटना की जानकारी बाद में खूंटी पुलिस को दी. पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस में मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola