साजिश कर काटा जा रहा वोटर का नाम : के राजू

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को तोरपा में प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया
प्रतिनिधि, तोरपा.
कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को तोरपा में प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल होकर पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया. कार्यक्रम में एसआइआर, मनरेगा तथा पेसा कानून की चर्चा की गयी. एसआइआर को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिये गये. उन्हें एसआइआर की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि बेवजह किसी भी वोटर का नाम नहीं कटे, बीएलए इसका ख्याल जरूर रखें. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव कुणाल कमल कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता, संजय यादव, अजय साहू, विशाल, सुभाष कुमार, विशाल आदि उपस्थित थे.साजिश के तहत वोटरों का नाम कटवा रही है भाजपा : के राजू
झारखंड प्रदेश के प्रभारी के राजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभी राज्यों में एसआइआर कराकर भाजपा द्वारा लाखों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटवाया जा रहा है. झारखंड में भी अप्रैल माह से एसआइआर होने वाला है. यह 100 दिनों तक चलेगा. उन्होंने कहा कि एसआइआर का मुख्य उद्देश्य है कांग्रेस के वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से हटाना. हम अपने वोटर्स की सुरक्षा के लिए बीएलए को तैयार कर रहे हैं तथा उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं.
पेसा कानून देश के लिए मॉडल : केशव महतो कमलेश
कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य में एसआइआर शुरू होने वाला है इसके के लिए पार्टी द्वारा पूर्व तैयारी की जा रही है. इसी उद्देश्य से बीएलए को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में पेसा कानून लागू कर राज्य सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है. राज्य का पेसा कानून पूरे देश के लिए मॉडल है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म कर मजदूरों का हक मरने का काम किया है.
कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को तोरपा में प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




