निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों में गरीब और असहाय बच्चों को मिलेगा नामांकन

Updated at : 11 Mar 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों में गरीब और असहाय बच्चों को मिलेगा नामांकन

प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए आम सूचना जारी की गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी द्वारा जिले के गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों (अल्पसंख्यक विद्यालयों को छोड़कर) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए आम सूचना जारी की गयी है. इसे लेकर उपायुक्त आर रॉनिटा ने पात्र अभिभावकों से इसका लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण व्यवस्था की गयी है. इसके तहत लाभ पाने के लिए पात्र अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए आवेदन करें. उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 में विद्यालय की प्रवेश कक्षा में विद्यालय की कुल नामांकन क्षमता के 25 प्रतिशत सीटों पर वंचित समूह व कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन किया जायेगा. नामांकन के लिए प्राथमिकता उन बच्चों को दी जायेगी जो संबंधित विद्यालय से एक किलोमीटर की दूरी के भीतर निवास करते हैं. यदि इस दूरी सीमा के भीतर पर्याप्त बच्चे उपलब्ध नहीं होते हैं, तो तीन से छह किलोमीटर की दूरी सीमा में निवास करनेवाले बच्चों का भी नामांकन किया जा सकेगा. इच्छुक अभिभावक झारखंड शिक्षा परियोजना खूंटी की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है.

नामांकन के लिए आयु सीमा :

नामांकन के लिए आयु सीमा निर्धारित की गयी है. नर्सरी-एलकेजी में नामांकन के लिए बच्चे की आयु तीन वर्ष छह माह से चार वर्ष छह माह के बीच तथा कक्षा एक में नामांकन के लिए छह वर्ष से सात वर्ष के बीच होना चाहिए. आयु की गणना के लिए 31 मार्च 2026 को कट-ऑफ तिथि निर्धारित की गयी है. वंचित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले बच्चे, अनाथ बच्चे तथा कमजोर वर्ग के ऐसे बच्चे शामिल हैं, जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 72,000 रुपये से कम है.

इन स्कूलों में नामांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन :

जिले के कई निजी स्कूलों में इस प्रावधान के तहत नामांकन किया जायेगा. जिसमें एसएस डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल खूंटी (नर्सरी- कुल सीट 40, 25 प्रतिशत सीट 10), कैथरीन अकादमी पेलोल, खूंटी (नर्सरी- कुल सीट 30, 25 प्रतिशत सीट सात), टीसीआइ डीएवी पब्लिक स्कूल, जम्हार, गोविंदपुर रोड, कर्रा (नर्सरी- कुल सीट 40, 25 प्रतिशत सीट 10) तथा चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन, तपकरा रोड, तोरपा (कक्षा 1 -कुल सीट 90, 25 प्रतिशत सीट 22) शामिल हैं.

ऑनलाइन कर सकते हैं नामांकनB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola