हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं महिलाएं
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

मुरहू प्रखंड के बिचना गांव में नाबार्ड के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
मुरहू प्रखंड के बिचना गांव में नाबार्ड के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर समाज में महिलाओं की उपलब्धियों, उनकी शक्ति और योगदान को लेकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि जिला मत्स्य पदाधिकारी लिपिका बनर्जी और विशिष्ट अतिथि झारखंड ग्रामीण बैंक से सुरभि, झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से शिखा मुंडू और सीसी टाटा ट्रस्ट से शाहीन नाज शामिल हुईं. कार्यक्रम में नाबार्ड, खूंटी की जिला विकास प्रबंधक शिवानी रोशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. कहा कि आज लगभग हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. नाबार्ड द्वारा संचालित कई परियोजनाओं की सफलता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. मुख्य अतिथि लिपिका बनर्जी ने सामाजिक, आर्थिक एवं सामुदायिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने महिलाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने को लेकर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बतायी. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और नेतृत्व पर आधारित भाषण, वीडियो प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा संवादात्मक सत्र आयोजित किये गये. प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और प्रेरणादायक कहानियां साझा किये. कार्यक्रम का समापन नव भारत जागृति केंद्र खूंटी ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










