खूंटी : अड़की से दो नक्सली गिरफ्तार
Updated at : 28 Oct 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/खूंटी : अड़की पुलिस ने बीरबांकी व इतिहासा गांव में छापेमारी कर माओवादी दुर्गाचरण मुंडा व भौंज मुंडा को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. दोनों ने गिरोह के सदस्यों के नाम का खुलासा किया है. जिसके आधार पर पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर […]
विज्ञापन
रांची/खूंटी : अड़की पुलिस ने बीरबांकी व इतिहासा गांव में छापेमारी कर माओवादी दुर्गाचरण मुंडा व भौंज मुंडा को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. दोनों ने गिरोह के सदस्यों के नाम का खुलासा किया है. जिसके आधार पर पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
पुलिस कप्तान अश्विनी सिन्हा को सूचना मिली थी कि कई कांडों में वांछित दुर्गाचरण व भौंज अपने-अपने घर इतिहासा व बीरबांकी आये हुए हैं. इसके बाद टीम में शामिल अनिल एक्का (पुनि झारखंड जगुआर एजी 38) के नेतृत्व में रमेश मुर्मू, नीतीश कुमार, पंचु उरांव ने पुलिस बल के साथ दोनों गांव की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया़
अापराधिक इतिहास : 2011 में अड़की के बंकीरा व कुड़ुम्दा पहाड़ी के पास कुंदन पाहन गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. इसमें दुर्गाचरण मुंडा भी शामिल था. वहीं 29 अप्रैल 17 को नक्सलियों ने बीरबांकी प्रोजेक्ट हाइस्कूल को विस्फोट कर उड़ा दिया था.
साथ ही बगल के सरकारी भवन परिसर में रखी मिक्चर मशीन सहित बीएसएनएल टाॅवर में आग लगा दी थी. इस घटनाओं में पुलिस को दुर्गाचरण मुंडा व भौंज मुंडा की तलाश थी.
हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार : अड़की पुलिस ने कांड संख्या 27/15 के फरार आरोपी मांगु मुंडा, लाका मुंडा, लखीरा मुंडा व चुड़ी मुंडा (सभी इतिहासा निवासी) को गिरफ्तार किया है. इन पर 15 अगस्त 2015 को इतिहासा गांव में गांगु मुंडा नामक व्यक्ति की हत्या का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




