रामनवमी जुलूस में उमड़े रामभक्त

Updated at : 27 Mar 2026 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी जुलूस में उमड़े रामभक्त

केंद्रीय रामनवमी महासमिति की अगुवाई में निकाले गये जुलूस में रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

रामनवमी को लेकर खूंटी में जुलूस निकाला गया. केंद्रीय रामनवमी महासमिति की अगुवाई में निकाले गये जुलूस में रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. शहर की गली-गली और चप्पे-चप्पे रामभक्तों से भरे रहे. हर ओर जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे लगते रहे. जुलूस में शामिल विभिन्न मंडली ताशा और डीजे की धुन पर जमकर थिरकी. जगह-जगह पर युवा से लेकर बुजुर्ग तक अस्त्र-शस्त्र चालन में अपने करतब दिखाये. महिलायें और युवतियां भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लीं. वे भी डीजे की धुन पर जमकर थिरकते हुए आगे बढ़ रही थीं. कई महिलायें हाथ में बजरंगी पताका और हथियार लहराते भी चल रहीं थीं. जुलूस में जगह-जगह पर विभिन्न संगठन, समुदाय और समाजसेवियों ने शरबत, चना सहित अन्य शीतल पेय का वितरण किया. इससे पहले केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में जुलूस की शुरूआत की गयी. जिसमें सबसे पहले खूंटी के पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी का समिति ने स्वागत किया. उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी. इसके बाद मुख्य अतिथि उपायुक्त आर रॉनिटा और एसपी मनीष टोप्पो ने फूल वर्षा कर जुलूस को रवाना किया. इस अवसर पर एसडीपीओ दीपेश कुमारी, एलआरडीसी अरविंद कुमार ओझा, एसडीपीओ वरूण रजक, बीडीओ ज्योति कुमारी सहित केंद्रीय रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष अनूप साहू, महामंत्री जितेंद्र कश्यप, ज्योतिष भगत, मनोज कुमार, आनंद कुमार, परमेश्वर प्रसाद, बालमुकूंद कश्यप, गोपाल भगत, कृष्णानंद तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola