प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग

Updated at : 25 Oct 2017 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग

खूंटी: आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक संयोजक मार्शल बारला की अध्यक्षता में हुई. 22 अक्तूबर को सोयको में स्व अब्राहम मुंडा की नवनिर्मित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की गयी. जरिया के वाल्टर कोनगाड़ी जिनकी मौत कुछ दिनों पूर्व आंध्रप्रदेश के एक बारूद फैक्टरी में विस्फोट के बाद हुई, […]

विज्ञापन
खूंटी: आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक संयोजक मार्शल बारला की अध्यक्षता में हुई. 22 अक्तूबर को सोयको में स्व अब्राहम मुंडा की नवनिर्मित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की गयी.

जरिया के वाल्टर कोनगाड़ी जिनकी मौत कुछ दिनों पूर्व आंध्रप्रदेश के एक बारूद फैक्टरी में विस्फोट के बाद हुई, की सीबीआइ जांच कराने की मांग की गयी. 23 अक्तूबर को रांची में सेंगेल अभियान की रैली को सफल बनाने के बाबत जिला की जनता के प्रति आभार प्रकट किया गया.

बैठक मेें पतरस नाग, सुलेमान नाग, विनसाय मुंडा, मंगरा पाहन, जोहन नाग, भोला पाहन, सुखू मुंडा, नंदू पाहन, राम मुंडा, लांगों पाहन, सलन पूर्ति आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola