गुमला जिला इंटर टॉपर को मिलेगा दो लाख रुपये

Updated at : 23 Oct 2017 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला जिला इंटर टॉपर को मिलेगा दो लाख रुपये

घाघरा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुमला जिला इंटर टॉपर सीमा कुमारी को आगे की पढ़ाई के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की है़ मुख्यमंत्री रविवार को गुमला के घाघरा प्रखंड के बदरी गांव में कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शािमल होने आये थे. सीमा एक अनाथ बच्ची है, जिसने बिना हिम्मत हारे समाज के […]

विज्ञापन
घाघरा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुमला जिला इंटर टॉपर सीमा कुमारी को आगे की पढ़ाई के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की है़ मुख्यमंत्री रविवार को गुमला के घाघरा प्रखंड के बदरी गांव में कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शािमल होने आये थे. सीमा एक अनाथ बच्ची है, जिसने बिना हिम्मत हारे समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

उसने गरीबी में भी मेहनत कर पढ़ाई की और जिला टॉपर बनीं. माता-पिता की मौत के बाद उसकी परवरिश कर रहे मौसा के भी निधन के बाद वह बेसहारा हो गयी थी. वह पढ़ाई के लिए सीएम से जाकर मिली. सीमा की दर्द भरी कहानी सुन कर सीएम ने तुरंत डीसी श्रवण साय से सीमा की पढ़ाई के लिए सरकारी फंड से दो लाख रुपये देने को कहा. सीएम की घोषणा के बाद सीमा खुश है.

उन्होंने कहा कि मैं अब आगे की पढ़ाई कर सकूंगी. उसकी इच्छा है कि वह स्नातक की पढ़ाई कर नौकरी करे और समाज के लिए कुछ काम करे. सीएम ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला के तहत करमी उरांव, जतरी उरांव, मोंटी उरांव को योजना का लाभ दिया. 20 महिला समूह को 10-10 हजार रुपये का चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मुन्नी देवी, बासुदेव उरांव, नागेश्वर भगत समेत आठ लाभुकों को आच्छादित किया. अनुकंपा के आधार पर विशाल राम पासवान और सिद्धार्थ गौतम को नियुक्ति पत्र सौंपा. जबकि सिंचाई के लिए तीन लोगों का मध्यम व पांच को अधिक क्षमता वाला पंप सेट सुपुर्द किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola