जरूरतमंदों की सेवा पुण्य का काम

Updated at : 23 Oct 2017 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंदों की सेवा पुण्य का काम

खूंटी: खूंटी के डुगडुगिया स्थित सहयोग विलेज में रविवार को त्रिशा बुक हाउस एवं जन कल्याण समिति सेवा सदन ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर हाउस के ब्रज कुमार एवं समिति की मीनाक्षी तोपनो ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सहयोग विलेज कई बच्चों की परवरिश कर रहा […]

विज्ञापन

खूंटी: खूंटी के डुगडुगिया स्थित सहयोग विलेज में रविवार को त्रिशा बुक हाउस एवं जन कल्याण समिति सेवा सदन ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर हाउस के ब्रज कुमार एवं समिति की मीनाक्षी तोपनो ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सहयोग विलेज कई बच्चों की परवरिश कर रहा है. संस्था मानवता की मिसाल कायम कर रहा है.

दोनों ने संस्था के निदेशक डॉ मनजीत सिंह के प्रयासों की खुल कर सराहना की. कहा कि संस्था ने कई नि:संतान दंपतियों को खुशियां दी है. वहीं असहाय बच्चों को संरक्षण देकर पुण्य का काम कर रही है. संस्था का प्रयास सबों के लिए अनुकरणीय है. मौके पर सहयोग विलेज में रह रहे बच्चों ने नृत्य एवं संगीत के आकर्षक कार्यक्रम पेश किये. अव्वल आये बच्चों को पुरस्कृत किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जय हो ग्रुप को प्रथम व नागपुर कर कोरा दल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के तहत दानी पब्लिक स्कूल खूंटी के निदेशक मनीष तिवारी ने बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी रांची ने बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की. कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार व शहबाज ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर नंदन कुमार सिंह, दीपक मेहता, टिंकू, आर्यन राय, करण, नेहा, यशवंत, ऋतिक, दीपक, उज्ज्वल, सत्यम, सूरज, अमन, अल्ताब, सुनील मिश्र आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola