दिवाली को लेकर बाजार में रही चहल-पहल
Updated at : 19 Oct 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी: दीपावली को लेकर बुधवार की देर शाम तक खूंटी के बाजार गुलजार रहे. लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों समेत मिट्टी के दीपक, करंज तेल, पूजन सामग्री, मिठाई व पटाखे की खरीदारी की. नेताजी चौक पर काफी भीड़ रही. यहां लक्ष्मी- गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां, कैलेंडर, वंदनवार, रंगीन कागज, पटाखे, दीया, मिट्टी […]
विज्ञापन
खूंटी: दीपावली को लेकर बुधवार की देर शाम तक खूंटी के बाजार गुलजार रहे. लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों समेत मिट्टी के दीपक, करंज तेल, पूजन सामग्री, मिठाई व पटाखे की खरीदारी की. नेताजी चौक पर काफी भीड़ रही. यहां लक्ष्मी- गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां, कैलेंडर, वंदनवार, रंगीन कागज, पटाखे, दीया, मिट्टी के खिलौने व मिठाई की दुकानें सजी थी.
100 रुपये सैकड़ा बिका दीया
बाजार में महंगाई का असर दिखा. पिछले साल साठ रुपये सैकड़ा बिकने वाला मिट्टी का दीपक इस बार 90 से 100 रुपये सैकड़ा बिका. करंज तेल के मूल्य में भी वृद्धि देखी गयी. मिठाई भी आम दिनों से प्रति किलो 20 रुपये महंगा बिकी. सब्जी की कीमतें पहले से ही रुला रही है.
पंडाल सजे, आज होगी पूजा
खूंटी के भगत सिंह चौक, बड़ाइक टोली स्थित पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी है. 19 अक्तूबर की रात मां की विधिवत पूजा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




