राज्य में हो पूर्ण शराबबंदी

Updated at : 07 Oct 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में हो पूर्ण शराबबंदी

खूंटी : राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आजसू महिला मोरचा ने भगत सिंह चौक पर धरना दिया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधा मुंडू व लोधा नायक ने संयुक्त रूप से की. सुधा मुंडू ने कहा कि सरकार अगर राज्य का विकास चाहती है, तो बिहार की तरह झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू करे. […]

विज्ञापन

खूंटी : राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आजसू महिला मोरचा ने भगत सिंह चौक पर धरना दिया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधा मुंडू व लोधा नायक ने संयुक्त रूप से की. सुधा मुंडू ने कहा कि सरकार अगर राज्य का विकास चाहती है, तो बिहार की तरह झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू करे. तभी राज्य का समुचित विकास संभव है.

उन्होंने कहा कि सरकार खुद शराब का व्यापारी बनकर राज्य की जनता को राजस्व के लोभ में डुबो रही है. लोधा नायक ने कहा कि आजसू पार्टी का संकल्प है कि जब तक राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू नहीं होता है, आंदोलन जारी रहेगा. वरीय उपाध्यक्ष दिनेश महतो ने कहा कि शराब हर क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ा बाधक है.

सरकार को जनहित में राज्य में अविलंब पूर्ण शराबबंदी लागू करना चाहिए. रोशनी रूंडा ने कहा कि जिले में अधिकांश परिवार शराब के कारण बिखर गये हैं. सरिता रूंडा ने कहा कि गांवों की दशा काफी खराब है. युवा वर्ग शराब के नशे में डूबा रहता है.

सरकार युवाअों का विकास चाहती है, तो राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होना चाहिए. असरीता एवं हेमलता संगा ने कहा कि राज्य में जल्द पूर्ण शराबबंदी लागू नहीं हुआ, तो महिला मोरचा सरकार के देशी-विदेशी शराब दुकानों के खिलाफ मोरचा खोलेगी. धरना में प्रखंडों की महिला मोरचा की पदधारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola