इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया, मुहर्रम का मातमी जुलूस निकला

Updated at : 04 Oct 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया, मुहर्रम का मातमी जुलूस निकला

खूंटी: इमाम हुसैन की शहादत की याद में खूंटी में मंगलवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस में देशभक्ति गीत बजाये जा रहे थे. जुलूस मे वतन की हिफाजत करते युवाओं की फौज की जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की गयी. सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के बैनर तले काफी संख्या में धर्मावलंबी अपने-अपने अखाड़ों के झंडों […]

विज्ञापन

खूंटी: इमाम हुसैन की शहादत की याद में खूंटी में मंगलवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस में देशभक्ति गीत बजाये जा रहे थे. जुलूस मे वतन की हिफाजत करते युवाओं की फौज की जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की गयी. सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के बैनर तले काफी संख्या में धर्मावलंबी अपने-अपने अखाड़ों के झंडों के साथ जुलूस निकाला.

खूंटी में मुर्हरम का जुलूस आपसी भाईचारगी का मिसाल बना. सभी मजहब के लोग जुलूस में शामिल हुए. सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने तोरपा विधायक पौलुस सुरीन, एसडीओ प्रणव कुमार पाल, एसडीपीओ रणवीर सिंह को तलवार देकर व पगड़ी पहना कर स्वागत किया. यंग स्टार क्लब जन्नतनगर, आजाद रोड, न्यू स्टार क्लब बरपिंडा, मस्जिद गली, लियाकत अली लेन, मेलाटांड़, पाशा कॉलोनी आदि कमेटी के बैनर तले जुलूस निकाला गया. न्यू स्टार क्लब बरपिंडा का ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा.

जुलूस में शामिल लोग अस्त्र शस्त्र चालन का प्रदर्शन करते हुए जन्नतनगर से शिवाजी चौक पर पहुंचे, फिर आजाद रोड, मेन रोड, कर्रा रोड होते हुए गंतव्य तक गये, फिर जुलूस का समापन हुआ. जुुलूस के सफल संचालन में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष शमशाद अंसारी, जुबेर खां, इसरायल अंसारी, सयुम अंसारी, मुस्ताक राइन, मन्नान अंसारी, जमील अख्तर, महबूब अंसारी, जावेद अंसारी, आलम, आरीफ अंसारी, रहमान अंसारी, आलम राइन, फिरोज आलम, शमीम अंसारी, नौशाद आलम, मेराज अंसारी, जुनैद, शकील पाशा, सोहेल अंसारी, जमील, शमीर खां, नौशाद आरजू, जावेद अंसारी आदि मौजूद थे.

रामनवमी महासमिति ने स्वागत किया

रामनवमी महासमिति ने नेताजी चौक पर मुहर्रम के जुलूस का अभिनंदन किया.

जुलूस में शामिल लोग

जुलूस में विधायक पौलुस सुरीन, मदन मोहन गुप्ता, सुरेंद्र मिश्र, ओपी कश्यप, काशीनाथ महतो, ज्योतिष भगत, आदित्य प्रसाद गुप्ता, अर्पणा हंस, सिरिल हंस, अनूप साहू, आनंद राम, जितेंद्र कश्यप,कामेश्वर महतो, जितेंद्र कश्यप, जुबैर अहमद, राधेश्याम गोप आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola