जयंती: दतिया गांव में आयोजित समारोह में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा, महात्मा गांधी के बताये मार्ग पर चलें

खूंटी: महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को आजादी दिलायी. उनके आदर्शों पर ही चल कर क्षेत्र में खुशहाली संभव है. महात्मा गांधी का सपना था कि अंतिम पायदान तक के लोगों तक जब तक विकास नहीं पहुंचेगा, तब तक सच्ची आजादी नहीं मिलेगी. उक्त बातें दतिया गांव में गांधी जयंती […]
जल्द खूंटी जिला विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा. डीसी डॉ मनीष रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अमीरी व गरीबी के बीच की दीवार को पाटनेवाली योजना है. सभी संबंधित गरीबों को योजना का लाभ जरूर मिलेगा. डीडीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने कहा कि आगामी 14 से लेकर 30 नवंबर तक जिले में एक साथ कुल 8576 पीएम आवास योजना के तहत बने घरों में विधिवत प्रवेश कराया जायेगा. नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, पार्षद अर्जुन पाहन ने खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र को ओडीएफ होने की घोषणा की. साथ ही अन्य कई समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला प्रशासन से अनुरोध किया. नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत नगर पंचायत से 1638 आवेदनों की स्वीकृति दी गयी है. इससे पूर्व मंत्री श्री मुंडा, उपस्थित अधिकारियों एवं जनता ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




