मुहर्रम नवजवान कमेटी ने निकाला जुलूस

कर्रा. कर्रा में सोमवार को मुहर्रम का जुलूस मुहर्रम नवजवान कमेटी ने निकाला. जुलूस में भारतीय मिसाइल अग्नि-5 की झांकी का प्रदर्शन किया गया. गांधी जयंती को लेकर महात्मा गांधी के वेश में युवक ने भारत में अमन-चैन का संदेश दिया. जुलूस के दौरान मस्जिद चौक पर गणमान्य लोगों को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया […]
जिसमें खिलाड़ियों ने लाठी के करतब दिखाये. जुलूस इमामबाड़ा से होते हुए कर्रा-लोधमा रोड़ से मस्जिद चौक पोस्ट ऑफिस रोड़ से डाकघर होते हुए कर्रा चौक व थाना परिसर से करबला पहुंच कर समाप्त हुआ. जुलूस को सफल बनाने में बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी, इंस्पेक्टर सरोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, एसआइ जवाहर चौधरी, सदर मेहंदी हसन, युसुफ खलीफा, बिनोद प्रसाद सोनी, बिनोद भगत, द्वारिका प्रसाद, शमीम अख्तर, नगेंद्र सिंह, शिव कुमार लाल, प्रदीप सिन्हा, मुखिया अजय टोप्पो, परवेज खान, करनो बड़ाइक, अाबिद हसन, इमरान अहमद, इफसार आलम, फिरोज अहमद आदि ने महत्ती भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




