मंत्री ने किया तैयारी का निरीक्षण

Updated at : 09 Sep 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री ने किया तैयारी का निरीक्षण

खूंटी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उलिहातू आगमन की तैयारी का जायजा लेने ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा शुक्रवार को उलिहातू पहुंचे. डीसी डॉ मनीष रंजन, एसपी अश्विनी सिन्हा व एसडीओ प्रणव कुमार पाल से तैयारियों की जानकारी ली.मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का भी दौरा किया व अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश […]

विज्ञापन
खूंटी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उलिहातू आगमन की तैयारी का जायजा लेने ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा शुक्रवार को उलिहातू पहुंचे. डीसी डॉ मनीष रंजन, एसपी अश्विनी सिन्हा व एसडीओ प्रणव कुमार पाल से तैयारियों की जानकारी ली.मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का भी दौरा किया व अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये.
कार्यक्रम स्थल पर कई मजदूर काम कर रहे थे. मंत्री ने खुद भी कुदाल उठा कर मिट्टी की कटाई की. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. निरीक्षण के बाद मंत्री खूंटी के इट्ठे गांव पहुंचे व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिरसा मुंडा आम बागवानी का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने आम बागवानी से जुड़े किसानों की समस्या भी सुनी. मंत्री ने गांव में बने डोभा का भी निरीक्षण किया. किसानों को डोभा के महत्व की जानकारी दी.
इसके बाद मंत्री इट्ठे बस्ती जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया. यहां कई समस्या सामने आयी. जिसका तत्काल निवारण करने का निर्देश मुरहू बीडीओ को दिया. निरीक्षण के क्रम में मंत्री की नजर गांव के एक लकवाग्रस्त व्यक्ति पर पड़ी. जिसका उन्होंने बीडीओ को तत्काल सरकारी स्तर पर बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, संजय चौधरी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola