तोरपा : आदिवासी-मूलवासी के लिए है चुनौतीपूर्ण समय : दयामनी बरला

कोयलकारो जनसंगठन ने मनाया 22वां संकल्प दिवस शहीद स्थल पर आयोजित की गयी सभा तोरपा : कोयलकारो जनसंगठन ने बुधवार को कोयलकारो पनबिजली परियोजना के विरोध में तपकारा शहीद स्थल पर संकल्प दिवस मनाया. इस अवसर पर तपकारा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. सभा का आयोजन किया गया. सभा में सामाजिक कार्यकर्ता व […]
कोयलकारो जनसंगठन ने मनाया 22वां संकल्प दिवस
शहीद स्थल पर आयोजित की गयी सभा
तोरपा : कोयलकारो जनसंगठन ने बुधवार को कोयलकारो पनबिजली परियोजना के विरोध में तपकारा शहीद स्थल पर संकल्प दिवस मनाया. इस अवसर पर तपकारा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. सभा का आयोजन किया गया. सभा में सामाजिक कार्यकर्ता व आदिवासी-मूलवासी अस्तित्व रक्षा मंच की संयोजक दयामनी बरला ने कहा कि वर्तमान में आदिवासी-मूलवासी के लिए चुनौतीपूर्ण समय है.
रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कर यहां की जमीन उद्योगपतियों के हाथ गिरवी रखना चाहती है. इस संशोधन से आदिवासियों-मूलवासियों का भला नहीं हो सकता. इसके विरोध में सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इसके भाजपा सरकार धर्मांतरण कानून, महुआ नीति आदि कानून ला रही है, जिससे यहां के लोगों का भला होनेवाला नहीं है.
उन्होंने जमीन का रिकार्ड ऑनलाइन किये जाने पर भी सवाल उठाया. सभा का संचालन करते हुए जनसंगठन के विजय गुड़िया ने कहा कि जब तक कोयलकारो परियोजना को रद्द करने संबंधी सूचना सरकारी गजट में प्रकाशित नहीं की जाती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. इसके पूर्व जनसंगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमा मुंडा ने कोयलकारो जनसंगठन के आंदोलन के इतिहास की जानकारी दी. कहा कि उनका आंदोलन जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए है
इसके लिए कई साथी शहीद भी हुए हैं. हम उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे तथा इस परियोजना को नहीं बनने देंगे. सभा की अध्यक्षता पड़हा राजा हाबिल गुड़िया ने की. सभा को अमृत गुड़िया, रेजन गुड़िया, सहदेव बड़ाइक, अन्ना कलेतुस कंडुलना, दुलार मुंडा, पुष्पा गुड़िया, सुदीप गुड़िया, नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के जेरोम जेराल्ड कुजूर, मानकी मुंडा संघ की सुषमा बिरूली, रतन मुंडा, कारलुस भेंगरा आदि ने भी संबोधित किया. मालूम हो कि पांच जुलाई 1995 को कोयलकारो परियोजना के शिलान्यास की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव तथा मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने की थी.
स्थानीय लोगों ने परियोजना के शिलान्यास का विरोध किया था. इस दिन जनसंगठन के बैनर तले विशाल रैली व सभा आयोजित की गयी थी. लोगों के विरोध के कारण सरकार ने शिलान्यास कार्यक्रम रद्द कर दिया था. इसी के बाद प्रत्येक वर्ष कोयलकारो जनसंगठन द्वारा पांच जुलाई को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




