304 बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया

Updated at : 05 Jun 2017 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
304 बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया

तोरपा : आरसी चर्च महागिरजाघर में 304 बच्चे-बच्चियों ने रविवार को प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व मुख्य अधिष्ठाता पल्ली पुरोहित विलियम तोपनों की अगुवाई में विभिन्न धार्मिक विधियों के बीच पवित्र मिस्सा पूजा की गयी. मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परम प्रसाद हम सब को सामुदायिकता का पाठ […]

विज्ञापन
तोरपा : आरसी चर्च महागिरजाघर में 304 बच्चे-बच्चियों ने रविवार को प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व मुख्य अधिष्ठाता पल्ली पुरोहित विलियम तोपनों की अगुवाई में विभिन्न धार्मिक विधियों के बीच पवित्र मिस्सा पूजा की गयी. मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परम प्रसाद हम सब को सामुदायिकता का पाठ पढ़ाता है. जो तोड़ना नहीं, बल्कि जोड़ना सिखाता है.
ईश्वर के कृपा से हमें खाने के लिए अाहार प्राप्त होता है, चूंकि हम सभी धार्मिकता से पोषित हैं, इसलिए ईश्वर हमें इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि हम भूखे, प्यासों, दीन, दुखियों और गरीबों की सेवा करें. इस दौरान फादर सुधीर तोपनो ने कहा कि ईश्वर भोजन के रूप में परम प्रसाद देते हैं. ईश्वर कहते हैं कि मैं स्वयं रोटी हूं अर्थात मनुष्य भोजन के रूप में जो ग्रहण करता है वह मैं ही हूं. इस अवसर पर स्थानीय कोयर दल कोयर गीत प्रस्तुत किया. मौके पर फादर बलधीर बारला, फादर जेम्स, फादर अरविंद बारला, विजय गुड़िया सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola