JSSC परीक्षा विवाद पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; हर हाल में होगी युवाओं के हितों की रक्षा

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू सहित कांग्रेस के नेताओं ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC परीक्षा विवाद पर छात्रों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया है. छात्र संगठनों ने बातचीत के बाद सीएम आवास घेराव स्थगित किया है.

विज्ञापन

JSSC Exam Controversy: कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्रहित में लिए गए निर्णयों के प्रति मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया. साथ ही संयुक्त रूप से उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया महत्वपूर्ण कदम है. टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी.

छात्रों के भविष्य की रक्षा करना सरकार का उद्देश्य- CM

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने के राजू, केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकगणों के प्रति धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है. यह काम हर हाल में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील है. सरकार गंभीरता के साथ इन मामलों में निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी.

सीएम से मुलाकात करते हुए झारखंड कांग्रेस के नेता
सीएम से मुलाकात करते हुए झारखंड कांग्रेस के नेता

ये भी पढ़ें- JSSC ने एक ही प्रमाण पत्र पर लागू किए दो नियम, एक में नियुक्ति तो दूसरे में रोक दिया रिजल्ट

छात्रों ने स्थगित किया CM आवास घेराव का कार्यक्रम

इधर, जयपाल सिंह स्टेडियम में बैठे आंदोलनरत युवाओं ने फिलहाल 20 अगस्त को घोषित सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. हालांकि, युवाओं का कहना है कि सीबीआई जांच की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. दूसरी ओर, जेएसएससी सीजीएल की नियुक्ति रद्द किए जाने की घोषणा के बाद कार्यरत कर्मचारी सड़क पर उतर गए हैं. वे इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिना आदेश के ही प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में काम करने से रोक दिया गया है.

पूरे देश में बदलेगा सिस्टम: राहुल गांधी

छात्रों की मांगों पर झारखंड सरकार की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की, यह खबर सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला. छात्रों ने संयम रखा और अपनी बात मनवायी. यही सही तरीका है. छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए. हम देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं और हम इस वसूली तंत्र को जड़ से बदलकर रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Tourism: हुंडरू-दशम से लोध फॉल तक, बारिश में घूमने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानी, वरना बढ़ सकती है मुश्किल


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola