झारखंड में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
weather may upadate

झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड के कई इलाकों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है. कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 9 और 10 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. आठ मई को झारखंड के उत्तरी और पश्चिम भाग को छोड़ कर बाकी जगहों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

9 और 10 मई को कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 मई को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा और गुमला सहित उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात और बारिश के भी आसार हैं. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, राज्य के बचे हुए भागों में भी तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

13 मई तक की स्थिति 

मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई तक पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रह सकती है. आकाश में बादल छाए रहेंगे. दिन में गर्मी और दोपहर बाद गरज के साथ बारिश हो सकती है. 

पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश हुई

गुरुवार को रांची में दिन में तेज धूप के बाद दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम (दारीसाई) में 14 मिमी बारिश हुई. गुरुवार को कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. रांची का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसे भी पढ़ें: पलामू डीसी ने एमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार लाने का दिया अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें: केंद्र की नीतियों और महंगाई के विरोध में झामुमो का लोहरदगा में प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें: बिजली-पानी संकट पर सरायकेला में भाजपा का मटकाफोड़ प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर किया हमला

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola