झारखंड में मैट्रिक-इंटर विशेष परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने, जल्द शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ऑफिस
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही मैट्रिक और इंटर की विशेष, सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा. उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगा.
सुनील झा की रिपोर्ट
JAC Supplementary Result 2026: झारखंड में मैट्रिक इंटर की संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने के अंत तक जारी कर दिया जायेगा. मैट्रिक की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं इंटर की परीक्षा 14 अगस्त तक होगी. इस वर्ष संपूरक, इंप्रूवमेंट परीक्षा के अलावा, परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा भी ली गयी थी. साल 2026 की मैट्रिक-इंटर की कुछ परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी. कुछ विद्यार्थी अंडर 17 और अंडर 19 की राष्ट्रीय फुटबॉल, हॉकी टीम के लिए चयनित हुए थे. इस कारण वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ले जैक को ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा लेने का निर्देश दिया था.
जल्द शुरू होगा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विभाग के निर्देश के अनुरूप जैक द्वारा विशेष परीक्षा ली गयी है. संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस माह अंत तक शुरू हो जायेगी. जैक द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर केंद्र का निर्धारण कर लिया गया है. मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर भी जिलों को पत्र भेज दिया गया है. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को मूल्यांकन को लेकर आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है. मैट्रिक, इंटर दोनों परीक्षा में लगभग 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए हैं.
ये भी पढ़ें: विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द
मदरसा व मध्यमा का रिजल्ट भी अगले माह
मदरसा और मध्यमा परीक्षा 2026 का रिजल्ट भी इस अगले माह जारी कर दिया जायेगा. दोनों परीक्षा संपन्न हो गयी है. मदरसा की परीक्षा में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. मदरसा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी हो गया है. वहीं मध्यमा के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य अभी चल रही है. मूल्यांकन कार्य इस माह समाप्त हो जायेगा. ऐसे में दोनों परीक्षा का रिजल्ट एक साथ अगले माह जारी किया जायेगा.
ये भी पढ़ें: जुगसलाई गोलचक्कर पर पलटा आयरन गिट्टी लदा ट्रेलर, खलासी घायल; चालक फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










