Subrato cup Fottbal: बांग्लादेश को हरा कर झारखंड चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
Subrato cup Fottbal: बांग्लादेश को हरा कर झारखंड चैंपियन

मदर इंटरनेशनल स्कूल रांची (झारखंड) ने सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17 बालिका वर्ग) का खिताब जीत लिया.

विज्ञापन

-सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट-झारखंड की बालिकाओं ने बांग्लादेश को 4-1 से पराजित कियाखेल संवाददाता, रांचीमदर इंटरनेशनल स्कूल रांची (झारखंड) ने सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17 बालिका वर्ग) का खिताब जीत लिया. मंगलवार को खेले गये फाइनल में झारखंड ने बांग्लादेश (बांग्लादेश क्रीड़ा शिखा प्रोतिष्ठान) को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से पराजित किया. नयी दिल्ली के डॉ बीआर आंबेडकर स्टेडियम में खेले गये फाइनल के 20वें मिनट में बांग्लादेश की ओर से मीरा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. हाफ टाइम तक बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे थी. झारखंड की ओर से चारों गोल मैच के दूसरे हाफ में किये गये. झारखंड की ओर से मैच के 40वें मिनट में उर्वशी ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया. इसके बाद 60वें मिनट में बबिता ने एक, जबकि 64वें व 65वें मिनट में संजना ने दो गोल कर झारखंड को 4-1 से जीत दिला दी. झारखंड की ललिता को बेस्ट प्लेयर और अनिशा को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया. इससे पहले टूर्नामेंट में झारखंड ने दिल्ली को 7-0 से, गुजरात को 3-0 से, अरुणाचल प्रदेश को 13-0 से, त्रिपुरा को 2-0 से और हरियाणा को 4-2 से हराया था.

आज रांची पहुंचेगी टीम

चैंपियन झारखंड की बालिका टीम बुधवार 14 अगस्त को दोपहर एक बजे दिल्ली से रांची पहुंचेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola