युवा धरती आबा के विचारों को करें आत्मसात : झामुमो

Updated:
विज्ञापन
युवा धरती आबा के विचारों को करें आत्मसात : झामुमो

मिहिजाम. बोदमा गांव में शनिवार को झामुमो की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आदिवासी अस्मिता, गौरव के रूप से मनाई गयी.

विज्ञापन

मिहिजाम. बोदमा गांव में शनिवार को झामुमो की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आदिवासी अस्मिता, गौरव के रूप से मनाई गयी. कार्यक्रम का संयोजन नगर अध्यक्ष सलिल रमन के नेतृत्व में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई. नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया. नगर अध्यक्ष ने युवाओं से आग्रह किया कि वे धरती आबा के विचारों को जीवन में उतारें. झारखंड की पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहें. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद साव, गुरु हड़ाम रेणु मुर्मू, महेंद्र टुडू, भरतेंदु मुर्मू, इंसान अंसारी, मदन मरांडी, इम्तियाज खान, विष्णुदेव मुर्मू, मुरारी लाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola