ePaper

जेजेएस कॉलेज में मना विश्व मानवाधिकार दिवस

Updated at : 10 Dec 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
जेजेएस कॉलेज में मना विश्व मानवाधिकार दिवस

मिहिजाम. जनजाति संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. जनजाति संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया. आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 01 एवं 02 की ओर से किया गया था. इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह ने कहा कि मानवाधिकार दिवस प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा स्वतंत्रता और समानता की रक्षा का प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दोहराता है. चाहे वह किसी भी राष्ट्रीयता वर्ग लिंग या पहचान रखता हो. मानवाधिकार के लिए सरकारों द्वारा प्रदत्त अधिकार केवल कागजों में नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है. यह हमें याद दिलाता है कि अधिकारों की सुरक्षा सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि हमारी अच्छाई सहानुभूति और कर्मों से होती है. मानवाधिकार दिवस सरकारों पर यह जिम्मेदारी भी तय करता है कि वह मानवाधिकारों और व्यक्तियों की स्वतंत्रता को बढ़ावा दे. मानवाधिकार जाति लिंग राष्ट्रीयता आधारित मान्यताओं से ऊपर है. यह सभी के लिए समानता, स्वतंत्रता एवं गरिमा सुनिश्चित करता है. मंच संचालन प्रो देवकी पंजियारा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शबनम खातून ने किया. इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत यादव, बासुकीनाथ प्रसाद, अरविंद सिन्हा, जयश्री, पुष्पा टोप्पो सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola