20 मिनट पढ़ेंगे, नई दुनिया गढ़ेंगे! छात्रों ने लिया अनोखा संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा के स्कूलों में पठन अभियान 2026 की शुरुआत. छात्रों ने प्रतिदिन 20 मिनट पढ़ने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

विद्यासागर: जिले में ‘पठन अभियान 2026’ के तहत ‘प्लेज रीडिंग टाइम—मेरे शब्द, मेरी कहानी’ अभियान की शुरुआत की गयी. इसी क्रम में करमाटांड़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित सदस्यों ने प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट पढ़ने की प्रतिज्ञा ली.

विज्ञापन

खुद पढ़ेंगे, दूसरों को भी पढ़ने के लिये करेंगे प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नियमित रूप से स्वयं पढ़ने तथा परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. बच्चों को बताया गया कि किताबें उन्हें नई दुनिया और नए विचारों से परिचित कराने का माध्यम हैं. नियमित पठन से भाषा, शब्दावली, समझ और रचनात्मक सोच का विकास होता है.

अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करना और बच्चों में पुस्तक पढ़ने के प्रति रुचि पैदा करना है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नियमित पठन के फायदे बताते हुए उन्हें किताबों से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया गया.

एफएलएन एसपीएमयू एवं रूम टू रीड के जिला समन्वयक आशीष कुमार सिंह की ओर से जिले में संकुल स्तरीय बैठक आयोजित कर पठन अभियान से संबंधित जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया . इसके बाद जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने जिले के सभी विद्यालयों में अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया.

‘हम पढ़ेंगे और पढ़ने का आनंद लेंगे’ का लिया संकल्प

विद्यालय में बच्चों ने ‘हम पढ़ेंगे, पढ़ने का आनंद लेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे’ संदेश के साथ अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

मौके पर प्रधानाध्यापक विद्या सागर, सहायक अध्यापक शंकर पंडित, ख्रीस्टीना हेम्ब्रम, मोहन कुमार पंडित एवं मोतीलाल पंडित सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola