55 किसानों के बीच गेहूं व आलू के बीज का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
55 किसानों के बीच गेहूं व आलू के बीज का किया वितरण

फतेहपुर. संवाद संस्था की ओर से फतेहपुर प्रखंड के कुल 55 किसानों को गेहूं और आलू का बीज उपलब्ध कराया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. संवाद संस्था की ओर से एग्रोइकोलॉजी प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गरीब, छोटे एवं वंचित किसानों के बीच गेहूं एवं आलू के बीज का वितरण किया गया. फतेहपुर प्रखंड के कुल 55 किसानों को गेहूं और आलू का बीज उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक, टिकाऊ और कम लागत वाली खेती को प्रोत्साहित करना है, ताकि किसान रासायनिक खेती पर निर्भर हुए बिना अपने कृषि को सशक्त बना सकें और उनकी आजीविका में सुधार हो सके. संवाद संस्था का मानना है कि एग्रोइकोलॉजी आधारित खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की लागत भी कम होती है. किसानों को एग्रोइकोलॉजी प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गयी. इसमें मिट्टी की सेहत सुधारने के उपाय, जैविक खाद का प्रयोग, फसल चक्र अपनाने की आवश्यकता, रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभाव तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर चर्चा की गयी. किसानों को बताया गया कि इस पद्धति से खेती करने पर फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है. यह अधिक लाभकारी सिद्ध होती है. मौके पर किसान सोलेन, चेतन, सुभाष, रामचरण, संस्था के कर्मी सुशीला, प्रियंका, राखी, पूर्णिमा, सुमित्रा, इमरान, जाफर, रितिका, अफजल सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola