सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में लगा वाटर कूलर

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यासागर में गर्मी को देखते हुए सरोज कुमार गुप्ता ने विद्यालय के बच्चों के लिए ठंडा पानी पीने का इंतजाम किया है.
विद्यासागर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यासागर में गर्मी को देखते हुए सरोज कुमार गुप्ता ने विद्यालय के बच्चों के लिए ठंडा पानी पीने का इंतजाम किया है. उन्होंने अपनी माता स्व. शारदा देवी के नाम पर एक वाटर कूलर विद्या मंदिर को दान में दिया है. इस वाटर कूलर का उद्घाटन विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे ने जिला परिषद उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी आदि ने किया. अब बच्चे को विद्यालय में ठंडा पानी पीने को मिलेगा. सत्र 2024-25 से विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई लिखाई आरंभ किया गया है. विद्यालय में बीपीएलधारी, अनाथ बच्चे को प्राथमिकता दी गयी है. मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंदन मुखर्जी, सचिव गोविंद मंडल, संरक्षक विजय वेद, समाजसेवी महेंद्र मंडल आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




